परिचय
*******
नाम : डॉ. जेन्नी शबनम
जन्म तिथि : नवम्बर १६, १९६६
शिक्षा : एम.ए, एल एल.बी, पी एच. डी
व्यवसाय : अधिवक्ता
वर्तमान कार्यरत : कोषाध्यक्ष, अंगिका डेवलपमेंट सोसाइटी, बिहार
सचिव, वी.भी.कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन, भागलपुर, बिहार
जन्म-स्थान : भागलपुर, बिहार
स्थायी पता : डी.पी.एस.भागलपुर, दीक्षापुरम, सबौर, भागलपुर- ८१३२१०, बिहार
वर्तमान पता : सर्व प्रिय विहार, नयी दिल्ली - 110016
इ.मेल : jenny.shabnam@gmal.com
नज़्म तुम्हारी बनते हैं...
*******
चलो ऐसा कुछ करते हैं,
एक दर्द अपना रोज़ कहते हैं,
तुम सुनते जाना मेरा अफ़साना,
एक नज़्म तुम्हारी हम रोज़ बनते हैं !
फूल खिलेंगे नज़्मों के,
दर्द की दास्ताँ जब पूरी होगी,
समेट लेना नज़्म का हर गुच्छा,
मेरे दर्द की निशानी है उन फूलों में !
ऐसा कुछ करना तुम,
रूह छोड़ जाये मुझको जब,
अपनी नज़्मों का एक गुलदस्ता,
मेरी मज़ार पे रोज़ चढ़ा देना सनम !
__ जेन्नी शबनम __ ३०.१०.२००९
लोड हो रहा है...
प्रतिक्रियाएँ